जामताड़ा, जुलाई 1 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन मंगलवार को दुमका में आयोजित हूल महा कार्यक्रम में जाने के दौरान गोविंदपुर-ब्उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद चंपई सोरेन जामताड़ा के रामपुर आमलाबनी मोड़ पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- झामुमो-कांग्रेस की सरकार वीर शहीद सिदो-कान्हू के इतिहास को मिटाने में लगी है : चंपाई सोरेनसरकार पर आरोप इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि संतान परगना के ऐतिहासिक हूल दिवस के अवसर पर भी भोगनाडीह में सिदो-कान्हू के वंशजों को कार्यक्रम करने से रोका गया, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया...