पिथौरागढ़, मई 19 -- गोविंद चावला, बेरीनाग। उत्तराखंड के पूर्व सीएम व सेवानिवृत्त मेजर जनरल बीसी खंडूरी के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक जताया। मंगलवार को वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सीएम खंडूरी ने अपने सैन्य जीवन व सार्वजनिक जीवन में अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके निधन पर विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, पूर्व विधायक मीना गंगोला, केन्द्रीय सड़क मंत्री व सांसद अजय टम्टा, सेवानिवृत्त अनु सचिव करम राम, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश पंत, धीरज बिष्ट, जीवन पाठक, किशन लाल शाह, मंडल महामंत्री किरन मियान, महामंत्री गणेश उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष मनीष पंत, नीरु कार्की, मंजू बाफिला, हिना पंत, जिला मंत्री इन्द्र धानिक, दिवाकर रावल,...