रुद्रपुर, मई 31 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। पूर्व विधायक नारायण पाल ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी और प्रख्यात उर्दू शायर बशीर बद्र की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर मोमबत्तियां जलाईं और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नारायण पाल ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी और जनसेवा का प्रतीक रहा। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने विकास और सुशासन को प्राथमिकता दी और राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सभी जनप्रतिनिधियों के साथ समान व्यवहार किया। उनकी निष्पक्ष कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता आज भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने प्रख्यात शायर बशीर बद्र को य...