हाथरस, जनवरी 6 -- हाथरस। हिंदू हृदय सम्राट उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान व हिमाचल राज्य के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह बाबूजी के 94 वें जन्म दिवस पर सोमवार को नगर पालिका परिषद हाथरस के पूर्व अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा व सिकंद्राराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने जलेसर रोड स्थित मार्केट के सामने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने कहा कि नगर पालिका के मेरे अध्यक्ष कार्यकाल में बाबूजी की प्रतिमा लगाना मेरे लिए जीवन का सबसे गौरवपूर्ण कार्य रहा। पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने बाबूजी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा,अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के जिला अध्यक्ष युवा जयप्रका...