अलीगढ़, अगस्त 21 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता रहे बाबूजी कल्याण सिंह की पुण्यतिथि शुक्रवार को लखनऊ में हिन्दू गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रहेगी। वहीं, विडंबना यह है कि कल्याण सिंह की जन्मभूमि और कर्मस्थली अलीगढ़ में उनकी पुण्यतिथि को लेकर भाजपा संगठन की ओर से कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया है। अलीगढ़ का नाम आते ही पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की राजनीतिक विरासत स्वतः सामने आ जाती है। अतरौली विधानसभा क्षेत्र से उनका गहरा नाता रहा और उन्होंने लंबे समय तक अलीगढ़ की राजनीति को दिशा दी। यह भी पढ़ें- Barabanki News: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भाजपा को मजबूत क...