प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व महिला सीएमएस को डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर 1.78 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का एक सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अंतरप्रांतीय गिरोह के सदस्य आयुष अवस्थी को साइबर पुलिस ने रविवार को उनके सिकंदराबाद लखीमपुर खीरी स्थित घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने ठगी के करीब 64.61 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों से फ्रीज करा दिए हैं और पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपितों को नामजद किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।

पूरे मामले का विवरण डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार ने सोमवार को पुलिस लाइन में बताया कि एक अक्तूबर को जार्जटाउन निवासी पूर्व महिला सीएमएस ने साइबर थाने में करीब एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट कर 1.78 करोड़ रुपये साइबर ठगी होने का मुकदमा दर्ज कराया था।...