किशनगंज, मार्च 17 -- बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड के ग्राम पंचायत बिशनपुर के बिशनपुर स्टेट निवासी पूर्व सिविल सर्जन डॉ. सुभाष चंद्र चौधरी का निधन सोमवार को गया। पूर्व सिविल सर्जन के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। डॉ. सुभाष चंद्र चौधरी पिछले कुछ वर्षों से बीमार थे। बिशनपुर पंचायत के मुखिया पिंटू कुमार चौधरी ने इस बाबत बताया कि 76 वर्षीय डाक्टर सुभाष चंद्र चौधरी, सहरसा जिला के सिविल सर्जन पद से सेवा निवृत्त के पश्चात निज निवास बिशनपुर में वर्षों तक गरीबों का इलाज करते रहे, अभी वर्तमान में कुछ वर्षों से बीमार चल रहे थे जो सोमवार को सिलीगुड़ी में अपने आवास में उनका निधन हो गया। मौके पर डॉक्टर सुभाष चंद्र चौधरी के भाई पूर्व मुखिया विनय चौधरी, भाजपा नेता नारायण चौधरी, भतीजा, मुखिया पिंटू चौधरी , रमेश कुमार चौधरी, गौतम चौ...