प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 14 -- प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ में संपन्न हुए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के दौरान पूर्व सांसद राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के महामंत्री संगमलाल गुप्ता को भाजपा राष्ट्रीय परिषद का सदस्य चुना गया। देर शाम घोषित चुनाव परिणाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उत्तर प्रदेश से चुने गए सदस्यों में संगम लाल गुप्ता का भी निर्वाचन किया गया। अपने निर्वाचन पर संगमलाल ने भाजपा केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...