गोंडा, दिसम्बर 15 -- गोण्डा, संवाददाता। श्री राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य रहे व पूर्व सांसद, अयोध्या की वशिष्ठ पीठ के पीठाधीश्वर रामविलास वेदांती के निधन पर विहिप व अन्य हिन्दू संगठनों ने शोक जताया है। कहा है कि पूर्व सांसद वेदांती का निधन हिन्दू समाज की अपूर्णनीय क्षति है। रीवा मध्य प्रदेश में पूर्व सांसद वेदांती के आकस्मिक निधन की खबर पहुंचते ही यहां विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व हिंदूवादी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। विहिप के प्रांतीय नेता राकेश वर्मा गुड्डू ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि उनका साकेत वास हिंदू समाज के लिए अपूर्णनीय क्षति है। श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में उनके द्वारा किए गए कार्यों और योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा। विहिप के विभाग अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने कहा कि उन्होंने राम जन्मभूमि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.