लखनऊ, मई 4 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश की वरिष्ठ राजनेत्री एवं पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी का सोमवार 04 मई को लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में आकस्मिक निधन हो गया। प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह दुखद सूचना साझा करते हुए लिखा कि उनके पति पीसी जोशी जी का प्रातः अचानक निधन हो गया। उन्होंने बताया कि पार्थिव शरीर को आज सायं 04 बजे प्रयागराज ले जाया जाएगा तथा उनका प्रयागराज में अंतिम संस्कार किया जाएगा।उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। यह भी पढ़ें- पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता जोशी के पति का निधन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पीसी जोशी के निधन पर...