पूर्व सांसद रापद मुखिया डीपी यादव ने बताया अपनी जान को खतरा
बदायूं, अगस्त 15 -- राष्ट्रीय परिवर्तन दल के सुप्रीमो और पूर्व मंत्री डीपी यादव ने अपनी जान को खतरा बताया है। कहा, उनकी सुरक्षा-व्यवस्था प्रोटोकॉल के मुताबिक मुहैया नहीं कराई जा रही है। उनकी पार्टी राष्ट्रीय परिवर्तन दल वर्ष 2007 में उत्तर प्रदेश में पांच सीटें हासिल कर तीसरे नंबर की पार्टी बनी थी। उनको विरोधियों से जान का खतरा है। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में हुई प्रेसवार्ता के दौरान रापद मुखिया ने उक्त बातें कहीं। पूर्व मंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी इस बार भी कई सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि पहले ही वह कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से सुरक्षा-व्यवस्था के मुद्दे पर अपनी राय रख चुके हैं लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया है। यह भी पढ़ें- Badaun News: पूर्व सांसद रापद के मुखिया डीपी यादव ने जताई हत्या की आशंका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.