बिजनौर, अप्रैल 2 -- बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर चुंगी स्थित आरा मशीन पर बुधवार शाम कारोबारी तालिब बंधुओं और पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह व उनके समर्थकों के बीच विवाद के बाद हंगामा हो गया। बताया जाता है कि सील आरा मशीन चलने की शिकायत पर पूर्व सांसद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वहां गए थे। आरोप है कि पूर्व सांसद के गनर की कार्बाइन छीनने का भी प्रयास किया गया, गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। एक भाई पूर्व सांसद की गाड़ी के आगे लेट गया। देररात पूर्व सांसद के समर्थक तुषार की ओर से जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। दूसरी ओर तालिब बंधुओं ने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की चेतावनी दी है। अपने ऊपर पूर्व सांसद के समर्थकों द्वारा जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए तीनों भाई थाने पहुंच गए जहां पुलिस ने तीनों भइयों को गिरफ्तार...