शामली, मई 2 -- केसरगंज के चर्चित पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह के जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थानाक्षेत्र के गांव नसीरपुर में रविवार को आयोजित किसान नेता पूरन सिंह के पिता की रस्म तेहरवी में आने का प्रस्तावित कार्यक्रम है। वह हेलीकॉप्टर से आएंगे। इसके लिए थानाभवन के शुगर मिल में हेलीपेड तैयार किया जा रहा है। वह तितावी के नसीरपुर किसान नेता पूरन सिंह के पिता की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। बजाज शुगर मिल में बनाए गए हेलीपैड का शनिवार को थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह रावत ने पुलिस टीम के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया। यह भी पढ़ें- वार्ड पार्षद हत्या मामले में पीड़ित परिजनों से मिले विधायक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...