गाजीपुर, अगस्त 10 -- जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सोमवार को बौरी में समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नन्हक बिंद ने की। मुख्य अतिथि जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने फूलन देवी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके संघर्ष और जीवन को याद किया। विधायक ने कहा कि फूलन देवी ने सामाजिक अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया और बाद में संसद तक पहुंचीं। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सपा नेता मुलायम सिंह यादव की भूमिका फूलन देवी को मुख्यधारा की राजनीति में लाने में महत्वपूर्ण रही। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की बात कही। यह भी पढ़ें- Agra News: सपाइयों ने वीरांगना फूलनदेवी को किया याद विधायक ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों के हितों की ब...