देवघर, फरवरी 6 -- मधुपुर। पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी ने खलासी मोहल्ला स्थित आवास में अपना जन्मदिन केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर उनके आवासीय परिसर और राहत कॉलेज ऑफ एजुकेशन में समर्थकों, शिक्षकों और छात्रों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। फुरकान अंसारी का जन्म 5 फरवरी 1948 को हुआ है। वे 14 वीं लोकसभा में गोड्डा से सांसद रहे और जामताड़ा से 5 बार विधायक रहे हैं। इस अवसर पर मनोज कुमार कलबलिया, शबाना खातून समेत झारखंड के कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.