वाराणसी, मार्च 31 -- वाराणसी, संवाददाता। पूर्व सांसद धंनजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले में अगली सुनवाई दो अप्रैल को होगी। विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत में मंगलवार को आरोपी अभय सिंह की ओर से अधिवक्ता स्वामीनाथ यादव और वरुण प्रताप सिंह ने बहस की। कोर्ट में अभियोजन की ओर से एडीजीसी विनय सिंह और वादी के निजी अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी, शशिकांत राय उर्फ चुन्ना, विपिन शर्मा, आदित्य वर्मा और आशुतोष सिंह सोन उपस्थित थे। प्रकरण के अनुसार चार अक्तूबर 2002 में तत्कालीन विधायक और पूर्व सांसद धनंजय सिंह के वाहन पर नदेसर के पास अभय सिंह और उनके 4-5 साथियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में धनंजय सिंह, उनके गनर, चालक समेत कई लोग घायल हो गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...