वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी। विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत में मंगलवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपी विधायक अभय सिंह की ओर से अधिवक्ता ने बहस की। आगे की बहस के लिए 24 मार्च की तिथि नियत की गई है। प्रकरण के अनुसार 4 अक्तूबर 2002 को तत्कालीन विधायक और पूर्व सांसद धनंजय सिंह जौनपुर लौट रहे थे। कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत नदेसर अभय सिंह और उनके 4-5 साथियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में धनंजय सिंह, उनके गनर और चालक समेत कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को मलदहिया स्थित सिंह मेडिकल में भर्ती कराया गया। इस मामले में वादी धनंजय सिंह ने गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान नाम सामने आने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.