बलरामपुर, मार्च 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। एमपी-एमएलए कोर्ट में अब चार अप्रैल को पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर लगे गैंगस्टर मुकदमे की सुनवाई होगी। वकीलों के न्यायिक कार्य बहिष्कार के चलते शनिवार को मुकदमे की सुनवाई टल गई है। अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार तृतीय एमपी-एमएलए कोर्ट में पूर्व सांसद पर लगे गैंगस्टर मुकदमे की सुनवाई करेंगे। तुलसीपुर थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने 21 जुलाई 2024 को पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के बाद पुलिस ने 30 जुलाई 2025 को आरोप पत्र एमपी-एमएलए कोर्ट में प्रस्तुत किया था। तबसे एमपी-एमएलए कोर्ट में इस मुकदमे की सुनवाई की जा रही है। वकीलों के न्यायिक कार्य बहिष्कार के चलते शनिवार को मुकदमे की सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मुकदमे की सुनवाई चार अप्रैल को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.