बलिया, मार्च 27 -- बैरिया। कस्बा के पश्चिम टोला स्थित शिव मंदिर परिसर में 25 लाख की लागत से बने सत्संग भवन का उद्घाटन गुरुवार की देर शाम पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने किया। उन्होंने सांसद रहते अपने निधि से धन जारी किया था। इस दौरान पूर्व सांसद मस्त ने कहा है कि किसान समाज का सबसे धार्मिक व्यक्ति होता है। किसान परिश्रम कर अपने खेतों में अन्न पैदा करता है। इसलिए हमारे सनातन परम्परा में गृहस्थ धर्म को सर्वोपरि बताया गया है। ऐसे में किसानों का सम्मान व उनकी समृद्धि के लिए प्रयास करना सबका दायित्व है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आमजन छायादार पेड़ लगाए। विशेष कर पीपल व बरगद के पौधे लगाने का आह्वान किया। कहा कि सत्संग भवन परिसर में भी आप सब को छायादार पौधे लगाने चाहिए। कहा मैं सदन में रहूं ना रहूं बलिया के विकास के लिए लगातार प्...