चंदौली, मार्च 6 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में बढ़ते अपराध को लेकर पूर्व सांसद रामकिशुन ने पुलिस-प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। अपराधी बेलगाम सड़कों पर घूम रहे हैं और पुलिस प्रशासन असहाय नजर आ रही है। यदि समय रहते अपराध पर अंकुश नहीं लगाया गया तो जनपद की स्थिति भयावह हो सकती है। कहा कि अपने फार्म हाउस पर सो रहे किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।इसी तरह होलिका दहन के दिन डीजल कॉलोनी में दरोगा-सिपाही के साथ मारपीट की घटना हुई थी। आरोप लगाया कि रोहिताश पाल हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त अब तक फरार है, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। कहा कि बीते दिनों रिंग रोड सहजौर क्षेत्र में गोलीबारी की घटनाएं हुई। जिसमें पांच लोग घायल हो चुके हैं। वहीं कंदवा थाना क्षेत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.