हजारीबाग, फरवरी 11 -- चौपारण प्रतिनिधि। हजारीबाग के पूर्व सांसद जयंत सिन्हा ने बुधवार को चौपारण का दौरा कर क्षेत्र में चल रही महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से केंदुआ मोड़ पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर और दनुआ घाटी में जारी सुधार कार्यों की समीक्षा की। मौके पर एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान जयंत सिन्हा ने फ्लाईओवर निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को परखा। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए ताकि परियोजना समय पर पूरी हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि काम के दौरान आम जनता को यातायात में कम से कम असुविधा होनी चाहिए। घाटी क्षेत्र में होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए पूर्व सांसद ने सड़क सुरक्षा उपायों पर विस्तृत चर्चा की। कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.