बागपत, फरवरी 12 -- रमाला। किरठल गांव में लाकडा चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से बनाए गए खेल मैदान का गुरुवार को उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने खेल मैदान का उद्धाटन किया। पूर्व सांसद ने कहा कि किरठल गांव निवासी चौधरी सूर्य प्रकाश ने अपनी कृषि भूमि को खेल आयोजन के लिए दान देकर गांव के लिए शानदार काम किया है। यहां कब्बड्डी, वालीबाल, कुश्ती, दौड़ आदि सुविधाएं नि:शुल्क मिलेगी, जिससे प्रतिभा में निखार आएगा। डॉ यशपाल सिंह ने स्मृति चिन्ह और किरठल की गौरव गाथा पुस्तक देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। लाकड़ा चेरिटेबल फाउंडेशन के डायरेक्टर प्रदीप चौहान व कुलदीप चौहान ने बताया कि विभिन्न खेलों की सुविधाओं के साथ कोच और सामान की व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष निशांत चौधरी, मंडल अध्यक्...