बाराबंकी, अप्रैल 21 -- बाराबंकी। सिद्धौर के ग्राम डीहा में विगत दिनों आग लग गई थी जिसमें लगभग 11 घर जलकर राख हो गए थे। मंगलवार को पूर्व सांसद डॉ. उपेंद्र सिंह रावत ने अग्नि कांड से पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया। प्रति परिवार 25 किलो चावल, 25 किलो आंटा, 2 किलो दाल, एक किलो नमक, एक किलो सरसों का तेल के साथ ही बर्तन और कपड़े दिए गए। श्री रावत ने कहा कि इस सामग्री से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी पीड़ित परिवारों। उन्होंने राजस्व प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर शिव स्वामी वर्मा, प्रवीण सिंह सिसोदिया, रामराज कनौजिया, सत्यनाम वर्मा, संदीप वर्मा, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अग्निकांड पीड़ितों को आंवला सांसद नीरज मौर्य ने दी सांत्वना यह भी पढ़ें- अग्नि पीड़ितों को विधायक ने वितरित की ...