मिर्जापुर, जुलाई 25 -- मिर्जापुर ,संवाददाता। समाजवादी पार्टी स्थानीय जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में पूर्व सांसद फूलन देवी की 25वीं पुण्यतिथि श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई गई। इस अवसर पर स्व. फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद आयोजित गोष्ठी में पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि जालौन के एक छोटे से गांव के गरीब परिवार में जन्मी फूलन देवी भेद-भाव व अत्याचार उत्पीड़न की भयानक घटनाओं ने उनके जीवन की दिशा बदल दी l जिसके कारण उन्होंने संघर्ष का रास्ता चुना। चंबल की बीहड़ों से लेकर देश की संसद तक का उनका असाधारण व संघर्षपूर्ण सफर पूरा किया lगोष्ठी का संचालन करते हुए जिला महामंत्री आदर्श यादव ने कहा कि 1996 एवं 1999 के लोकसभा चुनाव में मिर्जापुर से लोकसभा का चुनाव जीत सांसद रहीं l 25 जुलाई 2001 को दिल्ली स्थित उनके आवास के बाहर गो...