बांदा, अप्रैल 20 -- बांदा। सोशल मीडिया पर पूर्व सांसद और उनके परिवार की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर चर्चा में आए चित्रकूट के बाल्मीकि आश्रम के स्वयंभू महंत के खिलाफ कार्रवाई की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। अखंड भारत विप्र एकता मंच के तत्वावधान में सोमवार को ब्राह्मण समाज के प्रमुख लोगों ने अपर एसपी से मुलाकात की और तथाकथित महंत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चित्रकूट के लालापुर स्थित असावर माता मंदिर व बाल्मीकि आश्रम के महंत बाबा भरतदास ने बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा और उनके परिवार की महिलाओं को लेकर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। यह भी पढ़ें- अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर कार्रवाई की मांग जिसे लेकर बांदा-चित्रकूट के ब्राह्मणों में आक्रोश है। परिषद के अध्यक्ष व पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा के समर्थन मे...