चक्रधरपुर, अप्रैल 11 -- चक्रधरपुर। सिंहभूम के पूर्व सांसद विजय सिंह सोय का 26वां शहादत दिवस शुक्रवार को मनाया गया। मौके पर चक्रधरपुर के इतवारी बाजार स्थित समाधि स्थल पर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। दिवंगत सोय की पत्नी कुंती सोय, माला सोय, अनुप्रिया सोय, पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु, प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अम्बर राय चौधरी समेत विभिन्न संगठन के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकू ने कहा कि पूर्व सांसद सोय कद्दावर नेता थे। क्षेत्र का विकास करने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी वे बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अम्बर राय चौधरी ने कहा कि स्व. विजय सिंह सोय ने एक जनप्रतिनिधि के रूप में अलग पहचान बनाई थी। कोल्हान के साथ-साथ पूरे झ...