मधुबनी, फरवरी 17 -- मधुबनी। कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्र के बड़े भाई बासोपट्टी के सीरियापुर गांव निवासी उदित नारायण मिश्र 87 वर्ष का निधन हो गया है। इससे क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, झारखंड सारठ के विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, ब्रह्मर्षि विकास परिषद के कीर्ति नारायण चौधरी, सुरेश चंद्र चौधरी, भोला मिश्रा, श्यामनंदन तिवारी ने सीरियापुर गांव जाकर उदित नारायण मिश्र के निधन पर शोक प्रकट किया एवं पूर्व सांसद एवं उनके परिवार को सांत्वना दिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...