गोरखपुर, जून 3 -- गोरखपूर। भाजपा नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद के पिता रामप्रताप निषाद का बुधवार को एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह विगत 20 दिनों से बीमार चल रहे थे। उनको इलाज के लिए पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को राप्ती तट पर होगा। वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके चार पुत्र हैं। सबसे बड़े बेटे जयप्रकाश निषाद हैं। वह विधायक व सांसद रह चुके है। वर्तमान में भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। यह भी पढ़ें- शोक सभा में व्यापारी नेता को दी गई श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...