मऊ, फरवरी 15 -- मऊ, संवाददाता। बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद सालिम अंसारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल डीएमआर से मिलकर विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित पत्रक सौंपा। मांग किया कि समस्याओं का निराकरण जनहित में तत्काल किया जाए। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मांग किया कि जो फुट ओवरब्रिज तीन नम्बर प्लेटफार्म से सईदी रोड तक का निर्माण होना है, उस कार्य को तेज गति से कराया जाए। द्वितीय प्रवेश द्वार, सर्कुलेशन एरिया और टिकट काउंटर का निर्माण यथाशीध्र किया जाए। साथ ही साथ मऊ बारह बीघा कब्रिस्तान के रास्ते जो ब्रिज के नीचे से ट्रैक है, उसको खोद दिया गया है, उसको जनहित में तत्काल दुरुस्त किया जाए। डीआरएम ने समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को दिया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व राज्य सभा सांसद के साथ अरशद ज्या, रिजवान अहमद आदि शाम...