मथुरा, अगस्त 17 -- पूर्व सांसद कुंवर मानवेंद्र सिंह ने छाता चीनी मिल परिसर में चल रहे भूतपूर्व सैनिकों के धरने में पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना और उनके आंदोलन का पूर्ण समर्थन किया। छाता आगमन पर पूर्व सांसद ने धरना दे रहे पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त करते हुए दीपक शर्मा के साथ हुई घटना का कड़ा विरोध जताया। पूर्व सांसद ने हाल ही में ब्राह्मण समाज के व्यक्ति के साथ हुई अमानवीय घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि जिन लोगों ने यह पाप किया है, उनका नाश होना तय है। छाता चीनी मिल के मुद्दे पर बोलते हुए कुंवर मानवेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा को सही बताया, लेकिन कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने मथुरा आकर छाता में चीनी मिल दोबारा चालू कराने की घोषणा की थी और इसके लिए करोड़ों रुपये का ब...