धनबाद, जुलाई 10 -- झरिया। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे की प्रथम पुण्यतिथि पर शुक्रवार को बीसीसीएल रीजनल कार्यालय जियलगोरा में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के महामंत्री ललन चौबे ने कहा कि देश के मजदूर चंद्रशेखर दुबे को कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने संगठित, असंगठित, ठेका और खेतिहार मजदूरों के हक के लिए आजीवन संघर्ष किया। एकीकृत बिहार और झारखंड में श्रममंत्री रहते हुए तथा देश की संसद में उन्होंने हमेशा मजदूरों के हित में आवाज बुलंद की। उनका निधन मजदूर जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में होने वाली नहीं है।

श्रद्धांजलि सभा श्रद्धांजलि सभा में सबसे पहले दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर संघ के कार्यकारी अध्यक...