चित्रकूट, मई 11 -- मानिकपुर। कस्बे में संचालित पकौवा देवी संस्कृत महाविद्यालय की प्रबंध समिति का चुनाव सोमवार को हुआ। निर्वाचन अधिकारी सेवानिवृत्त वित्त नियंत्रक हरिराम गुप्ता की मौजूदगी में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। जिसमें दिवंगत पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता की पत्नी जमुनोत्री देवी गुप्ता अध्यक्ष एवं उनके बेटे बिदुप अग्रहरि निर्विरोध प्रबंधक निर्वाचित हुए। निर्वाचन के दौरान कुल 23 सदस्यों में 12 खुद एवं पांच सदस्य प्रॉक्सी के रूप में उपस्थित रहे। कोराम पूरा होने पर निर्वाचन की प्रक्रिया कराई गई। जिसमें निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रबंधक, अनुप्रबंधक एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नामांकन आए। जांच में सभी नामांकन पत्र वैध मिले। एक-एक नामांकन पत्र आने की वजह से सभी पदों पर पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित ...