बिजनौर, मार्च 11 -- बिजनौर। पूर्व सांसद भारतेन्द्र सिंह के इंस्टाग्राम हैंडल से डाली गई रील पर एक युवक ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर दी। पूर्व सांसद ने एक्स पर बिजनौर पुलिस को टैग कर अवगत कराया। पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पूर्व सांसद बिजनौर भारतेन्द्र सिंह के मुताबिक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रील डाली थी। बुधवार की सुबह इस रील पर एक युवक ने 'इट्ज अदनान शेख' आईडी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लिए अभद्र टिप्पणी की। इस पर उन्होंने इसका स्क्रीन शॉट एक्स पर शेयर कर बिजनौर पुलिस को टैग करते हुए इसका संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही के लिए लिखा। इस पर बिजनौर पुलिस ने पोस्ट डालकर अवगत कराया, कि सीओ नजीबाबाद को जांच कर आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.