पलामू, जुलाई 30 -- मेदिनीनगर। भाजपा का झारखंड प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर पलामू के पूर्व सांसद मनोज कुमार को पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाईं दीं। भाजपा पलामू जिला महामंत्री सुजाता सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया । सुजाता सिंह ने कहा कि मनोज कुमार का प्रदेश कार्यसमिति में मनोनयन उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत जुड़ाव का सम्मान है। पूर्व विधायक पुष्पा देवी, रेणु देवी, संजय सिंह, अभिषेक सिंह, अशोक तिवारी, अरविंद सिंह, जितेंद्र पांडेय, रौशन सिंह, बसिथ मेहता, उमेश सिंह, जमुना सिंह, विनय सिंह, आशीष भारद्वाज, जैनेन्द्र यादव, राधेश्याम महतो, प्रमोद सिंह, नॉलेज सिंह, अरुण दुबे आदि ने भी पार्टी के निर्णय का स्वागत किया है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: भाजपा प्रदे...