पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव को भाजपा ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
सीवान, सितम्बर 3 -- सीवान। भाजपा बिहार प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अक्षय कुमार ने पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि ओमप्रकाश यादव द्वारा पार्टी नेताओं के विरुद्ध मीडिया में बयान दिए जा रहे हैं, जिससे पार्टी की छवि धूमिल होने के साथ अनुशासन प्रभावित हो रहा है। पत्र में इसे पार्टी विरोधी कार्य बताते हुए उनसे छह दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। साथ ही, पूछा गया है कि उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पार्टी स्तर पर आगे कार्रवाई की जा सकती है। यह भी पढ़ें- मंगल पांडेय से डस्टबिन घोटाला में सफाई मांगने वाले पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव को भाजपा से नोटिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.