पूर्व सांसद अतुल राय की गाड़ियों में हूटर मिलने पर किया चालान
गाजीपुर, जुलाई 19 -- कठवामोड़, हिन्दुस्तान संवाद। घोसी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद अतुल राय के छह वाहनों के काफिले की शनिवार को नोनहरा थाना क्षेत्र के कठवामोड़ पर सघन तलाशी ली गई। एसपी डॉ. राकेश मिश्रा के निगरानी में करीब एक घंटे तक चली काफिले की सभी गाड़ियों की बारी-बारी से तलाशी ली गई। जांच में कोई भी आपत्तिजनक या गैरकानूनी वस्तु बरामद नहीं हुई। गाड़ियों में हूटर, ब्लैक फिल्म, प्रेशर हार्न मिलने पर 28500 का चालान किया गया। पूर्व सांसद अतुल राय दिल्ली से अपने पैतृक गांव वीरपुर जा रहे थे। गाजीपुर सीमा में उनके प्रवेश की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सतर्क हो गया। कठवामोड़ पहुंचते ही पुलिस ने काफिले को चारों ओर से घेरकर जांच शुरू कर दी। मौके पर एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा, यातायात निरीक्षक बालेंद्र यादव के साथ करीमुद्दीनपुर, भांवरकोल, नोनहरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.