चक्रधरपुर, मार्च 30 -- चक्रधरपुर। झारखंड आदिबासी कुड़मी समाज ने पूर्व सांसद गीता कोड़ा एवं पूर्व सांसद आभा महतो को भारतीय जनता पार्टी का झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर उन्हें बधाई दी है। झारखंड आदिबासी कुड़मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष शशि भूषण महतो, संगठन सचिव मदन कुमार महतो, महासविब दिनेश महतो, उपाध्यक्ष अशोक महतो, संरक्षक संतोष महतो, प्रवक्ता मनसा महतो समेत समाज के कई गणमान्य लोगो ने आशा व्यक्त करते हुए कहा की वे दोनों समाज हित, राज्य एवं देश हित मे काम करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...