रुद्रपुर, अप्रैल 28 -- रुद्रपुर। जवाहरलाल नेहरू जिला अस्पताल की पूर्व सर्जन डॉ. शिल्पा गुप्ता का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। वह सिद्धिविनायक हॉस्पिटल के एमडी डॉ. अभिषेक गुप्ता की पत्नी थीं और प्रगतिशील पूर्वांचल महासभा के वरिष्ठ संरक्षक परिवार से जुड़ी थीं। डॉ. शिल्पा गुप्ता अपने सरल स्वभाव, सेवाभाव और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन पर सामाजिक, चिकित्सकीय और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया। मंगलवार को दूधिया नगर स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में परिजन, चिकित्सक, समाजसेवी और शुभचिंतक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...