पूर्णिया, मार्च 7 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। बनमनखी प्रखंड के जानकी नगर नगर पंचायत अवस्थित 45 वर्षीय पूर्व सरपंच प्रतिनिधि संतोष गिरी का अचानक बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक व्याप्त है। इस अवसर पर एक शोक सभा आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता जानकी नगर नगर पंचायत मुख्य पार्षद रमेश पासवान ने की। इस अवसर पर संजीव कुमार उर्फ सोना पासवान, उपमुख पार्षद सुनील रजक, विनय कुमार गिरी, राजेश कुमार उर्फ टिंकू, धर्मेंद्र गिरी, मनोज गिरी, कृष्णानंद गिरी, अनंत कुमार, राजबल्लभ सिंह, सत्येंद्र सिंह आदि ने शोक जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.