गोंडा, अप्रैल 3 -- करनैलगंज। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी, नगर पालिका के पूर्व सभासद एवं कार्यवाहक अध्यक्ष रहे हरिकृष्ण वैश्य उर्फ सुरेंद्र नेता (78) का शुक्रवार को निधन हो गया। सुरेंद्र नेता सकरौरा वार्ड से दो बार सभासद चुने गए थे। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार सरयू तट स्थित कटरा घाट श्मशान में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उनके निधन पर सांसद करण भूषण शरण सिंह, विधायक अजय सिंह, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, पूर्व चेयरमैन शमीम अच्छन, अरुण कुमार वैश्य, मोहित पाण्डेय, कन्हैया लाल वर्मा, मुकेश खेतान, कृष्णगोपाल वैश्य, डॉ. गिरधर गोपाल वैश्य, डॉ. रवि वैश्य सहित अनेक लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...