देहरादून, जनवरी 23 -- लक्सर। छह लाख रूपये के लेनदेन को लेकर लक्सर गांव में पूर्व सभासद के परिवार ने पड़ोसियों पर हमला बोल दिया। इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इलाज कराने के बाद पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। लक्सर गांव निवासी शहजान पुत्र सगीर के भाई का काफी पहले एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। आरोप है कि बाद में वार्ड के पूर्व सभासद मांगता हसन ने दोनों पक्षों के बीच राजीनामा कराने की बात कहकर उनसे छह लाख रुपए ले लिए, परंतु काफी समय बीतने पर भी राजीनामा नहीं हुआ। इसके बाद से शहजान पक्ष उससे अपनी रकम वापस मांग रहा था, जबकि मांगता हसन उनको बार बार चक्कर कटा रहा था। बीती शाम भी उन्होंने मांगता हसन के घर जाकर पैसों का तकादा किया। आरोप है कि इससे नाराज होकर मांगता हसन और उनके...