शामली, मार्च 7 -- कैराना। घर से मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे पूर्व सभासद पर रंजिशन चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार शाम करीब पांच बजे नगरपालिका के वार्ड-25 के पूर्व सभासद मोहल्ला अफगानान निवासी सुकैब खान घर से मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए जा रहे थे। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते पिता पुत्र सहित चार आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया, जिस कारण वह घायल हेा गए। बाद में आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। परिजन घायल को लेकर कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी की। इसके बाद पुलिस ने घायल को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...