मेरठ, जून 9 -- पूर्व सभासद अमित चौहान के घर पर सोमवार देर रात बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर क्षेत्र में सनसनी फैली दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से एक खाली कारतूस का खोखा बरामद किया है, जबकि मकान की दीवार पर गोलियों के छर्रे लगने के निशान भी मिले हैं। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ढिकौली निवासी पूर्व सभासद अमित चौहान ने बताया कि सोमवार देररात वह घर में सो रहे थे। रात करीब पौने दो बजे घर के बाहर अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी। गोलियों की आवाज और गाली-गलौज सुनकर वह घर से बाहर निकले तो तीन युवक बाइक पर सवार होकर भागते दिखाई दिए। घटना के तुरंत बाद अमित ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...