किशनगंज, मई 20 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। सिवान एवं छपरा जिला न्यायालय में सब जज के पद पर कार्यरत रहे वरिष्ठ अधिवक्ता व फारबिसगंज निवासी वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन प र बुधवार को स्थानीय अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।वरिष्ठ अधिवक्ता तिलकधारी यादव के नेतृत्व में आयोजित शोकसभा में एडवोकेट एसोसिएशन के विश्वजीत प्रसाद, सुरेश साह, अनिल सिंह, फूलचंद यादव, गौरव राज एवं दिलीप वर्मा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। वहीं बार एसोसिएशन की ओर से राजेश चंद्र वर्मा, गोपाल प्रसाद मंडल, विनोद कुमार, गोविंद लाल दास, युगल किशोर धारीवाल, राजा कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताग...