रामपुर, फरवरी 27 -- रामपुर। मुरादाबाद के पूर्व सपा सांसद डॉ. एसटी हसन के समधी के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर गुरुवार को आयकर विभाग की दिल्ली इकाई ने बड़ी कार्रवाई की। सुबह करीब 10 बजे सात वाहनों और सीआरपीएफ जवानों के साथ पहुंची टीमों ने तीन प्लाईवुड निर्माण इकाइयों को अपने घेरे में लेकर सर्वे शुरू कर दिया। देर रात तक जारी इस कार्रवाई के दौरान फैक्ट्रियों के मुख्य द्वारों को बंद कर सुरक्षा का कड़ा पहरा बिठाया गया है। सर्वे के दौरान किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। गंज थाना क्षेत्र के बगी गांव और बाईपास किनारे स्थित पूर्व सांसद के समधी एवं प्रमुख उद्योगपति मुनन खां और बबलू खां की साझेदारी वाली तीन इकाइयों पर सुबह दस बडे एक साथ ये कार्र‌‌वाई की गई। एमएन इंडस्ट्रीज, एनजी प्लाईवुड एंड विनीयर और एमआई इंडस्ट्रीज पर एक के बाद एक अचानक सात कार...