अलीगढ़, फरवरी 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम के पूर्व संपत्ति अधिकारी गयूर अहमद के खिलाफ तहरीर देने के मामले में कोई मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस ने विधिक राय मांगी थी, जिसमें विभागीय जांच कराने की बात कही गई है। पुलिस ने इसकी रिपोर्ट नगर निगम को भेज दी है। नगर निगम के संपत्ति अधिकारी विजय गुप्ता की ओर से बीते मंगलवार को भुजपुरा की 18 करोड़ रुपये कीमत की भूमि बेचने के आरोप में तहरीर दी गई थी। इसमें कहा था कि भूमाफिया के साथ सांठगांठ करके कोर्ट में समझौता किया गया। 24 साल से नगर निगम ने दाखिल खारिज नहीं होने दिया। आरोप था कि साल 2002 में पूर्व संपत्ति अधिकारी ने व्यक्तिगत लाभ के लिए समझौता कराया था। इस पर गयूर अहमद ने जवाब दाखिल करते हुए कहा था कि भुजपुरा की जिस भूमि से जुड़े समझौते को आधार बनाकर तहरीर दिलाई गई है, उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.