पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
सराईकेला, अगस्त 16 -- खरसावां। खरसावां स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय परिसर में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने की। इस अवसर पर झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रामदास सोरेन के चित्र पर बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व और सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। विधायक गागराई ने कहा कि रामदास सोरेन का जीवन समाज और संगठन के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में आमलोगों, शिक्षा और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनके निधन से पार्टी और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। कार्यकर्ताओं ने उनके अधूरे कार्यों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.