बिहारशरीफ, अक्टूबर 3 -- फोटो : चंडी मंत्री-चंडी में पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रामराज सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग। चंडी, एक संवाददाता। स्थानीय डॉ. रामराज सिंह महिला महाविद्यालय में गुरुवार को पूर्व शिक्षा मंत्री की जयंती पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। डॉ. रामराज सिंह सूबे के पूर्व शिक्षा मंत्री और चंडी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे थे। लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके पुत्र अनिल कुमार ने कहा कि उनके जैसे नेता विरले ही होती है। उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र के कई कार्य किये। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी संकुल शिक्षा प्रणाली को दक्षिण भारत के राज्यों में भी अपनाया गया। मौके पर सत्येन्द्र नारायण सिंह, डॉ. रामपाल, प्रो. योगेंद्र शास्त्री, रेणु देवी सहित अ...