मधेपुरा, अगस्त 25 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव रविवार की रात मुरलीगंज के पकिलपार गांव पहुंचकर पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवनंदन यादव के निधन पर संवेदना जतायी और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शिवनंदन बाबू के बड़ पुत्र बीएसएफ कमांडेंट कृष्णकांत कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। सांसद ने कहा कि परिवार के लिए यह अत्यंत दुखद समय है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। मालूम हो कि शिवनंदन यादव का 15 अगस्त की रात कोयंबटूर में इलाज के दौरान निधन हो गया था। यह भी पढ़ें- Purnia News: आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की पहली जिम्मेदारी : सांसद सांसद के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्...