पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान समेत तीन दुकानों में चोरी का खुलासा
रुद्रपुर, मई 30 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा पुलिस ने 18 मई की रात नगर की तीन दुकानों में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लाख 25 हजार रुपये नकद, चार चेक, चोरी के पैसों से खरीदा गया मोबाइल फोन तथा चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार 18 मई की रात पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल की दुकान गौरी कम्युनिकेशन, नितिन बत्रा की दुकान और संजय इलेक्ट्रॉनिक्स में चोरी की वारदात हुई थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की थीं। यह भी पढ़ें- पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान समेत तीन दुकानों में चोरी का खुलासा जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सहित न्यूरिया, बरखेड़ा, पीलीभीत, बरेली, बदायूं और जयपुर तक के करीब 250 से 300 सीसीटीवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.